पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने पड़ोसियों को भी अवेयर करने का संकल्प लिया

स्टूडेंट्स ने पड़ोसियों को भी अवेयर करने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसोंकेखिलाफ भास्कर महा अभियान के तहत ट्रैफिक रूल्स और रोड सेफ्टी पर सेमिनार हुआ। बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल के स्टूडेंट्स ने रूल्स फॉलो करने और आस पड़ोस को अवेयर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हादसे तभी कम हो सकते हैं जब हम खुद अवेयर होंगे। स्टूडेंट्स ने पहले खुद को नियमों के प्रति ढालने और इसे दूसरों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही। रोड पर चलने वाले उन वाहनों को रोका और नियमों के प्रति सचेत किया। दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने की बात कही। चार पहिए वाले वाहनों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। ऐसा ना करने पर होने वाले नुकसान के बारे में भी अवेयर किया। ट्रिपलिंग कर रहे दो पहिया ड्राइवरों को भी अवेयर किया। जिससे हादसों को कम किया जा सके।

आयोजित सेमिनार में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देते ट्रैफिक इंचार्ज शमशेर सिंह।

बाबा बंदा सिंह बहादुर स्कूल के स्टूडेंट्स बाइक सवार को ट्रैफिक रूल्स की जानकारी देते हुए।

कोशिश से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव आना शुरू

^भास्कर की मुहिम से सभी को नियमों के प्रति अवेयर करना कारागार साबित हो रहा है। लोगों को चाहिए कि कैसे नियमों का पालन कर वह हादसों को कम कर सकते हैं। सभी को वाहन चलाते समय पूरे डॉक्यूमेंट रखने चाहिए। कोशिश करें कि वाहन चलाते समय फोन ना सुने। रेड लाइट पर रुकें। ओवर स्पीड में गाड़ी ना चलाएं और मुड़ते समय इंडीकेटर्स का यूज करें। अशोकमौदगिल, पूर्वचेयरमैन, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट

^समाना में चल रहे भास्कर के प्रयासों से शहर की व्यवस्था में बदलाव आना शुरू हो गया है इसमें शहर के सभी स्कूल, कालेजों के स्टूडेंट्स ने अपना कीमती सहयोग दिया है। नामी संगठन मुहिम से जुड़कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सभी अवेयर होकर नियमों को फॉलो करें तो सड़क पर कोई भी हादसा नहीं होगा। शमशेरसिंह, ट्रैफिकइंचार्ज

^शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या का कारण लोगों का अपनी जिम्मेदारियों को नजरंदाज करना है। अगर वे समझदारी से काम लें तो कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। बात हादसों की तो है तो मानना होगा कि ज्यादातर हादसे ट्राली से होते हैं क्योंकि ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं होता। सर्दी में धुंध के कारण ट्राली का कुछ पता नहीं लगता और हादसा हो जाता