ड्रग्स तस्करी की सुनवाई नहीं
समाना। ड्रग्सतस्करी के मामले में जिला अतिरिक्त सेशन जज पुशविंदर सिंह की अदालत में पुलिस ने अर्जुन अवॉर्डी जगदीश सिंह भोला निवासी मोहाली उसके साथियों को पेश किया। बचाव पक्ष के लिए जगदीश भोला के सीनियर वकील सतीश करकरा अदालत में पेश हुए। आज जज के छुट्टी पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। मामले की सुनवाई आगे डाल दी गई है।