पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंपियनशिप में जीते 193 पशु

चैंपियनशिप में जीते 193 पशु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशुपालनमहकमे का समाना के गांव गाजेवास में कराया गया गया दो दिन का जिला स्तरीय पशुधन चैंपियनशिप सोमवार को खत्म हो गया। यहां कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा विशेष तौर पर पहुंचे। रखड़ा ने कहा कि सभी किसानों को खेतीबाड़ी की तरह पशु व्यवसाय को भी अपनाने पर गौर करना चाहिए। ताकि वह हर क्षेत्र मे अपनी पकड़ मजबूत कर सके। मेले में विभिन्न प्रजातियों के पशुओं के मालिकों को इनाम के तौर पर 5 लाख रुपए के चेक दिए गए। अलग-अलग मुकाबलों में 193 प्रजातियों के पशु विजेता रहे। घोड़ी, मुर्गे, भेड़, बकरी, गाय और सुअर शामिल हैं। सीनियर अकाली प्रमुख चरणजीत सिंह रखड़ा, जिप चेयरमैन जसपाल सिंह कल्याण, एसजीपीसी कुलदीप सिंह नसूपुर, मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंदर सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह करनैल सिंह मौजूद रहे।

जिला स्तरीय पशुधन चैंपियनशिप में विजेता पशु के साथ कैबिनेट मंत्री रखड़ा अन्य।