- Hindi News
- आधार कार्ड बनवाने के लिए सड़क पर उतरे बुजुर्ग
आधार कार्ड बनवाने के लिए सड़क पर उतरे बुजुर्ग
बीडीपीओकार्यालय में सोमवार को अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए आए हलके के विभिन्न गांवों के बुजुर्गों का 15 वें दिन सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने आधार कार्ड बनवाने के लिए खंड विकास कार्यालय के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। बुजुर्गों के द्वारा लगाए गए जाम की खबर पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। उनका आरोप था कि लोगों के आधार कार्ड बनाने की धीमी प्रक्रिया है, आपरेटर बुजुर्गों को बुलाता है और खुद गायब रहता है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें आधार कार्ड बनाने की लचर कार्रवाई के कारण परेशान होना पड़ रहा है। हर रोज वे आधार कार्ड बनवाने के लिए यहां आते हैं। कभी मशीन खराब होने की बात कही जाती है तो कभी फार्म होने का हवाला दिया जाता है। जिससे उन्हें बीते काफी दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी इस और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। सोमवार सुबह जाम लगा दिया। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे एसआई प्रहलाद सिंह के आश्वासन पर लोग आधे घंटे बाद जाम खोलने को राजी हुए।
आधार कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय पहुंचे महाबीर दहिया, भगवानी देवी, राजरानी, किशन सिंह, भतेरी, किशन देई, रामकुमार, किताबो, शांति, कृष्णा, कर्ण सिंह, जयभगवान, चरण सिंह, संजय, रणधीर आदि ने बताया कि वे बीते कई दिन से आधार कार्ड बनवाने के लिए खंड कार्यालय का चक्कर काट रहें हैं। कभी मशीन खराब होने की बात कही जाती है तो कभी फार्म खत्म होने का हवाला दिया जाता है। एक बार फार्म भरकर उन्हें अगले सप्ताह आने के लिए कहा गया। जब वे तय समय पर पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि तुम्हारे फार्म गुम हो गए हैं, दोबारा से फार्म भरकर जमा करवा दो और अगले सप्ताह जाना। जाम लगाए हुए लोगों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा थी, जिन्होंने बताया कि उन्हें आए दिन परेशान होकर यहां आना पड़ रहा हैं।
पंचायत अधिकारी रामसिंह लोहचब ने कहा कि जिस कंपनी की ओर से आधार कार्ड बनाए जा रहे थे उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। जल्द ही दूसरी कंपनी को हलके में आधार कार्ड बनाने का ठेका दिया जाएगा। बुजुर्ग परेशान हों इसके लिए गांवों में मुनादी करवाई जाएगी। उन्होंने ये भी कहा रसोई गैस पेंशन में किसी को भी दिक्कत नहीं होगी।
खरखौदा. आधारकार्ड बनने से परेशान बुजुर्ग मुख्य