पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत करेगा नीदरलैंड्स का सामना

भारत करेगा नीदरलैंड्स का सामना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुवनेश्वर। चैंपियंसट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के समूह-ब के मैच में मंगलवार को भारत का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। पहले मैच में भारत को ओलिंपिक विजेता जर्मनी ने 1-0 से हराया था। दूसरे मैच में भारत को अर्जेन्टीना ने 4-2 से शिकस्त दी। दूसरी आेर नीदरलैंड्स ने जर्मनी आैर अर्जेंटीना को हराकर अपने समूह में चोटी पर है।

भारतपूल-बी में सबसे नीचे: दोपराजयों के बाद भारत पूल-बी में सबसे नीचे है। क्वार्टर फाइनल में उसे पूल-ए की शीर्ष टीम (संभवत: इंग्लैंड) से खेलना पड़ेगा। पहले मैच में उपकप्तान और गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन आखिरी मिनट में डिफेंस में दरार होने से जर्मनी टीम गोल दागने में सफल रही। जर्मनी के खिलाफ श्रीजेश नहीं होते तो भारत की हार का अंतर और अधिक होता।

अर्जेंटीना के खिलाफ भारत के कमजोर डिफेंस की कलई खुल गई। दोनों मौकों पर भारत की बढ़त एक मिनट भी बरकरार नहीं रही। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने अर्जेंटीना के खिलाफ मौके बनाए लेकिन डिफेंस कहीं नजर नहीं आया।

अबक्या करना होगा? भारतीयटीम अंतिम क्षणों में गोल खाने की कमजोरी से उबर नहीं पाई है। यह कमजोरी कई सालों से बरकरार है। जर्मनी के खिलाफ अंतिम34 सेकंड में गोल हुआ। उसीप्रकार दूसरे मैच में 2-2 की स्थिति के बाद चौथे क्वार्टर में विरोधी टीम ने दो गोल आैर दागे। इस मैच में भारत दो बार बढ़त लेने के बाद भी मैच जीत नहीं सका। भारत को मंगलवार का मैच जीतने के लिए ज्यादा से ज्यादा गोल दागने की कोशिश करनी होगी। यह भी ध्यान रखना होगा कि अंतिम क्षणों में विरोधी टीम कोई गोल कर सके।

अभ्यास के दौरान भारतीय टीम