पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचरों के मोबाइल यूज करने पर बैन

टीचरों के मोबाइल यूज करने पर बैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्लामाबाद| पाकिस्तानके रावलपिंडी के टीचर्स अपने साथ क्लास में अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। उन्हें अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले टीचर्स का सस्पेंड किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पढ़ाई के दौरान टीचर्स के मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। डॉन अखबार ने शिक्षा विभाग के हवाले से बताया कि बैन को अमलीजामा पहनाते हुए टीचर्स के मोबाइल रखवा लिए गए। डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर काजी जहूर अल हक ने कहा, हमने यह फैसला लिया क्योंकि ऐसी खबरें आईं कि स्कूल समय के दौरान शिक्षक मोबाइल फोन पर बातचीत में समय बर्बाद करते हैं। अफसर ने बताया कि प्रतिबंध का उल्लंघन किए जाने पर निलंबन का सामना करना पड़ सकता है।