पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में दो महिलाओं, बच्ची समेत 6 की मौत, मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर लौट रही थी फैमिली

हादसे में दो महिलाओं, बच्ची समेत 6 की मौत, मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर लौट रही थी फैमिली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना | टैक्सबचाने के चक्कर में पिकअप ड्राइवर की गलती से मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर लौट रहे कारोबारी अंकुश और उनकी प|ी सोनी समेत छह लोगों की मौत हो गई। गांव असरपुर चुपकी रोड पर शुक्रवार रात 12 बजे हुए हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार समाना के पास टोल प्लाजा पड़ता है। टोल टैक्स देना पड़े इसके लिए पिकअप के ड्राइवर मक्खन ने अचानक अपनी गाड़ी गांव असरपुर चुपकी की ओर घुमाई और सामने से रही वरना से टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि शू कारोबारी अंकुश (26), उनकी प|ी सोनी (24), करियाना कारोबार गौरव (28), उनकी प|ी अर्चना (25) और एक साल के बेटे अयान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिकअप के ड्राइवर मक्खन राम (32) ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। अंकुश की ढाई साल की बेटी अंशिका की हालत नाजुक है। पिकअप के कंडक्टर को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।