- Hindi News
- 70 साल के निहंग ने भतीजे उसकी पत्नी को मार डाला
70 साल के निहंग ने भतीजे उसकी पत्नी को मार डाला
समाना | जमीनके झगड़े में 70 साल के बलविंदर सिंह ने भतीजे बहादुर सिंह (42) और उसकी प|ी मनजीत कौर (38) को मार डाला। गांव साधूगढ़ में शनिवार रात 11 बजे आरोपी ने 15 साल के पोते सतविंदर सिंह और अपने भाई जगतार सिंह को भी जख्मी कर दिया। पुलिस के अनुसार निहंग बलविंदर सिंह पोते सतविंदर के नाम की 1 किल्ले जमीन खाली करवाना चाहता था। इसी को लेकर झगड़ा था। गांववालों से निहंग ने तीन दिन पहले ही कत्ल का इरादा जता दिया था। शनिवार रात बलविंदर सीढ़ी लगाकर घर में घुसा और मनजीत कौर और बहादुर सिंह का बरछी से कत्ल कर दिया। इसके बाद सतविंदर और जगतार सिंह पर हमला किया।