- Hindi News
- सोशल मीडिया पर चर्चित अफ्रीकी शादी का वीडियो
सोशल मीडिया पर चर्चित अफ्रीकी शादी का वीडियो
हर देशमें शादियों की अलग-अलग परंपराएं होती हैं। अफ्रीका में भी ऐसा ही है। यहां शादी वाले दिन दुल्हन को दूल्हे तक पहुंचने के लिए मुश्किल राह का सामना करना पड़ता है। ऐसा करने पर ही वह दुल्हन कहलाती है। फेसबुक और ट्विटर पर शेयर किया जा रहा यह वीडियो शादी का है, जिसे यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसमें दुल्हन शादी के हॉल में प्रवेश कर रही है और कारपेट पर लेटी कुंवारी युवतियों की पीठ पर पैर रखकर हॉल के दूसरे छोर तक पहुंच रही है। वहां दूल्हा बैठा है और फिर उनकी शादी हो पाती है। ऐसा करने के दौरान अगर दुल्हन का पैर कहीं फिसल जाता है, तो उसे फिर से यह सब करना होता है। यह रिवाज दूल्हा-दुल्हन के परिवार संपन्न कराते हैं। मान्यता है कि अगर दुल्हन कुंवारी युवतियों की पीठ पर पैर रखकर ससुराल जाती है, तो कुंवारी लड़कियों का भाग्य संवरता है। उनकी भी शादी जल्दी हो जाती है। }traditionscustoms.com