इवानोविक ने अजारेंका को किया बाहर
टोक्यो| शीर्षवरीयता प्राप्त जर्मनी की एंजेलिक कर्बर और सर्बिया की एना इवानोविक ने पैन पैसिफिक टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व की नंबर आठ खिलाड़ी कर्बर ने बुधवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में उक्रेन की एलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। वहीं इवानोविक ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका की चुनौती 6-3, 6-4 से ध्वस्त की।क्वार्टर फाइनल में कर्बर का सामना स्लाेवाकिया की छठी सीड खिलाड़ी डाेमिनिका सिबुल्कोवा से होगा, जिन्होंने एक अन्य मैच में अमेरिका की कोको वांदेवेघे को 7-6, 7-5 से शिकस्त दी। चैक गणराज्य की लुसी सफारोवा ने भी अंतिम आठ का टिकट कटा लिया है।
सानियाकी जोड़ी जीती: महिलायुगल में भारत की सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने पहले दौर की बाधा पार कर ली।