पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलिफोर्निया के जंगल में आग से 1600 घरों को नुकसान

कैलिफोर्निया के जंगल में आग से 1600 घरों को नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका में उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। सोमवार को लगी आग 12,780 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैल गई है। आग से लगभग 1632 घरों को नुकसान पहुंचा है। करीबी इलाकों में रहने वाले 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 2500 दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूखे का सामना कर रहे कैलिफोर्निया में इस साल आग लगने के औसत से ज्यादा मामले सामने आए हैं। जंगलों में कम से कम 12 स्थान पर आग लगी हुई।