- Hindi News
- धर्म सम्मेलन में पानी, ऊर्जा की संभाल पर जोर
धर्म सम्मेलन में पानी, ऊर्जा की संभाल पर जोर
संत सीचेवाल ने बेईं की सफाई की दी मिसाल
भास्करन्यूज | कपूरथला
तिब्बतियोंकेधार्मिक गुरु दलाईलामा की अगुवाई में दिल्ली में दो दिवसीय धर्म सम्मेलन में 9 धर्मों के नेताओं ने भाग लिया। सम्मेलन ने देश में आपसी भाईचारे की मजबूती और धार्मिक आजादी के अलावा प्राकृतिक आपदा की चुनौतियों का मिलकर सामना करने और पानी ऊर्जा की संभाल करने पर जोर दिया।
धार्मिक नेताओं ने जलवायु में रही तबदीलियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। सम्मेलन दौरान एक एक्शन कमेटी का गठन करने का फैसला किया गया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि सिख धर्म ने जो सरबत के भले के लिए संदेश दिया है उसमें सारी दुनिया के भले की कामना की गई है नाकि किसी विशेष व्यक्ति की। वातावरण प्रेमी संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने पवित्र बेईं का मुद्दा गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग के साथ 160 किलोमीटर लंबी बेईं की सफाई के साथ पंजाब में वातावरण की लहर खड़ी की गई है। इस लहर के साथ संगत को वातावरण के प्रति जागरूक किया गया है।
दलाईलामा ने आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए कोशिशें करने पर जोर दिया। सम्मेलन में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी मौलाना मोहम्मद सूफीयाना निजामी, स्वामी चिंदानंद सरस्वती, संत मुरारी बाबू, महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश नंद ब्रह्मचारी, स्वामी आत्माप्रजंना नंदा सरस्वती, मौलाना वहीद्दून खान, डॉ. सईद कलबे सदीक, डॉ. जॉहन दयाल, पिंगलवाड़ा से बीबी इंदरजीत कौर, एमजे अकबर, किरण बेदी, संत सुखजीत सिंह और सुरजीत सिंह शंटी आदि नेता उपस्थित थे।
संत सीचेवाल दलाईलामा को पंजाब में वातावरण लहर के बारे बताते हुए।