- Hindi News
- महाराष्ट्र में भाजपा को नहीं दे पाएंगे 135 सीटें:शिवसेना
महाराष्ट्र में भाजपा को नहीं दे पाएंगे 135 सीटें:शिवसेना
भास्कर नेटवर्क|मुंबई/नई दिल्ली
महाराष्ट्रमें शिवसेना और भाजपा का गठबंधन संकट में है। भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा की 288 में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। इसे शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने ठुकरा दिया है। उन्होंने यह संकेत भी दिए कि शिवसेना अकेले चुनाव लड़ सकती है। उधर, भाजपा भी अकेले लड़ने की तैयारी में है। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रविवार को साफ संकेत दिए थे कि पार्टी 135 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बाद उद्धव का यह बयान काफी महत्व रखता है। उद्धव ने अकेले चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा, \\\"हर एक के पास विकल्प है। मैंने भाजपा को कह दिया है कि मैं (सीटों के बंटवारे पर) एक अंक से आगे नहीं बढ़ सकता।\\\'
लोकसभा में हमने मदद की, अब बारी उनकी है :उद्धवने कहा, ‘लोकसभा चुनावों में भाजपा का मिशन 272 था। हमने उनकी पूरी मदद की। लोकसभा की ज्यादा सीटें उन्हें दी। विधानसभा चुनावों के लिए हमारा मिशन 150 है। अब मदद की बारी उनकी है। इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।’
भाजपाने सौंपी है 135 नामों की लिस्ट :सूत्रोंके अनुसार, भाजपा ने 135 उम्मीदवारों की लिस्ट उद्धव को सौंपी है। यदि शिवसेना चुप रहेगी तो भाजपा चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। बची हुई सीटों पर शिवसेना प्रत्याशी तय करेगी या गठबंधन से हटने का ऐलान कर देगी। उस स्थिति का सामना करने के लिए पार्टी तैयार है।