शानदार पहल। संयुक्त अरब अमीरात भारत के पहले सामरिक तेल
शानदार पहल। संयुक्त अरब अमीरात भारत के पहले सामरिक तेल रिजर्व में तेल जमा करने को राजी हो गया है। इसका दो-तिहाई हिस्सा हमें मुफ्त मिलेगा। -किरण बेदी, पूर्व आईपीएस
केरलमें राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों का भला करना चाहती है, लेकिन इसमें नया क्या है। उनकी दादी ने भी यही बयान 1971 में दिया था। -मिनहाज मर्चेंट, जीवनीकार
निजीक्षेत्र पर आरक्षण व्यवस्था थोपने से मेक इन इंडिया अभियान कभी सफल नहीं होगा। यह फेक इन इंडिया बनकर रह जाएगा। -चित्रा सुब्रमण्यम, स्तंभकार
लगताहै गुजरात की मुख्यमंत्री के ढीले-ढाले रवैये के कारण उनके परिवार के लोगों ने ही समानांतर सत्ता तंत्र खड़ा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकेले नहीं हैं, जिन्हें उद्योग और उद्योगपति भाते हैं। -अभिषेक मनु सिंघवी, कांग्रेस
इनदिनों बाजार में हिजाबी बार्बी खूब लोकप्रिय हो रही है, लेकिन मानव कृतियों, पेंटिंग, ड्रॉइंग या फोटोग्राफी इस्लाम के खिलाफ है? -तस्लीमा नसरीन, बांग्ला लेखिका
जट्रोपासे बायो-ईंधन पैदा करने की योजनाओं का क्या हुआ? कहीं कोई चर्चा नहीं हो रही। सारी कवायद कहीं जत्रोपा के नाम पर जमीनें हथियाने के लिए तो नहीं थी। -देविंदर शर्मा, कृषि विशेषज्ञ
दिल्लीके ऑड-ईवन फॉर्मूले में महिलाओं को छूट उनकी सुविधा के लिए नहीं दी गई है। यह इसकी स्वीकारोक्ति है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुरक्षित नहीं है। -जतिन गांधी, लेखक