पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इटली: पीएम के पिता पर धोखाधड़ी का केस

इटली: पीएम के पिता पर धोखाधड़ी का केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोम| इटलीके युवा और सुधारवादी प्रधानमंत्री मात्तेयो रेंजी को वीरवार को बेहद असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि प्रधानमंत्री के पिता के खिलाफ जेनेवा में धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही है। मीडिया के अनुसार, रेंजी पर आरोप है कि उन्होंने दिवालिया घोषित होने के लिए धोखाधड़ी का सहारा लिया। इसके बाद जांचकर्ताओं ने फिर जांच शुरू की है। मामला उनकी कंपनी चिल स्रल न्यूजपेपर डिस्ट्रीब्यूशन एंड एडवर्टाइजिंग की 2013 की विफलता का है। अखबारों के अनुसार जांचकर्ताओं ने सीनियर रेंजी तथा दो अन्य अफसरों के खिलाफ जांच की भी इजाजत मांगी है। पब्लिक प्रोसीक्यूटर इस पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके। यह प्रधानमंत्री रेंजी के लिए यह परेशानी का कारण है क्योंकि वे राजनीति भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर सत्ता में आए थे।