पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडोनेशिया करेगा अगले एशियाड की मेजबानी

इंडोनेशिया करेगा अगले एशियाड की मेजबानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंचियोन | इंडोनेशियाको 2018 में होने वाले अगले एशियाई खेलों की मेजबानी मिलना तय हो गया है। एशियाई ओलिंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख अहमद अल फहाद अल सबाह ने यह जानकारी दी। वियतनाम के हनोई शहर के आर्थिक परेशानियों के चलते 2018 एशियाड की मेजबानी से हट जाने के कारण ओसीए को नए शहर की तलाश करनी पड़ी। शेख अहमद ने माना कि हनोई के हटने के कारण ओसीए को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शेख अहमद ने कहा है कि एक महीने के अंदर इंडोनेशिया एशियाई खेलों की मेजबानी करने को तैयार हो गया। हमने अन्य शहरों के साथ मुद्दों को सुलझा लिया है और अब सब कुछ इंडोनेशिया पर छोड़ दें।