- Hindi News
- डेविस कप टेनिस: पेसऔर बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने दर्ज की शानदार जीत
डेविस कप टेनिस: पेसऔर बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने दर्ज की शानदार जीत
जीत दर्ज करने के बाद लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना
भारतीय जोड़ी ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच तिरंगा लेकर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। पेस ने मैच के बाद दर्शकों का उनके अपार समर्थन के लिए धन्यवाद किया और कहा कि इस टीम में वापसी करने का दम है।
एजेंसी. बेंगलुरु
पहले दो सेट हारने के बाद भी डेविस कप के दो योद्धा लिएंडर पेस आैर रोहन बोपन्ना ने सर्बिया के इलिजा बोजोलाक और नेनाद जिमोनजिच को डबल्स में पांच सेटों के मैराथन संघर्ष में हराकर भारत की डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में उम्मीदों को कायम रखा। 41 वर्षीय पेस ने युवाओं से भी ज्यादा फुर्ती दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पेस-बोपन्ना 1-6, 6-7, 6-3, 6-3, 8-6 से जीते।
भारत को शुक्रवार को पहले दिन पहले दोनों एकल में हार का सामना करना पड़ा था जब यूकी भांबरी और सोमदेव देववर्मन हार गए थे। भारत की उम्मीदों का दारोमदार पेस और बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी पर गया था औेर इस जोड़ी ने केएसएलटीए स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों और इस मैच का प्रसारण देख रहे देशवासियों को निराश नहीं किया। सर्बिया इस मैच को हारने के बावजूद मुकाबले में 2-1 से आगे है।
दाेसेट पिछड़ने के बाद भी जीती भारतीय जोड़ी: भारतीयजोड़ी ने निराशाजनक शुरूआत की। सर्बियाई टीम विश्व के नंबर चार डबल्स खिलाड़ी नेनाद जिमोनजिच की मौजूदगी में सशक्त नजर रही थी। सर्बियाई जोड़ी ने पहला सेट मात्र 18 मिनट में 6-1 से जीतकर भारतीय प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। दूसरा सेट काफी संघर्षपूर्ण रहा और टाई ब्रेकर तक गया। बोजोलाक और जिमोनजिच ने दूसरे सेट का टाई ब्रेकर 7-4 से जीतकर मैच में 2-0 की बढ़त बना ली। पिछड़ने के बाद भी पेस और बोपन्ना के इरादे कुछ और थे। पेस ने दिखाया कि क्यों उन्हें योद्धा कहा जाता है। भारतीय जोड़ी ने तीसरा और चौथा सेट 6-3 के समान स्कोर से जीता और निर्णायक सेट में खींच दिया।
भारत की उम्मीदें कायम
निर्णायक सेट में स्कोर 4-4, 5-5 और 6-6 से बराबर हो गया। पेस-बोपन्ना ने 13 वां गेम जीतकर 7-6 से बढ़त बनाई और विपक्षी टीम को गहरे दबाव में ला दिया। आखिर दबाव में सर्बियाई जोड़ी बिखर कर 15-40 से पिछड़ गई। भारतीय जोड़ी के पास दो मैच अंक थे भारत ने जैसे ही विजयी अंक जीता पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा और पेस उछल कर बोपन्ना की गोदी में चढ़ गए। केएसएलटीए स्टेडियम में