पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचे प्रणय

लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचे प्रणय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयशटलर एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए इंडोनेशिया बैडमिंटन ग्रांप्री के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में उन्होंने मलेशिया के डेरेन लियू को कड़े मुकाबले में 21-14, 14-21, 21-14 से हराया। प्रणय का यह लगातार दूसरा फाइनल मुकाबला है। हाल ही वियतनाम ओपन में उपविजेता रहे प्रणय यहां खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

फाइनल में प्रणय का सामना इंडोनेशिया के क्वालिफायर अब्दुल और मलेशिया के जुल्फादली के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।