- Hindi News
- हाॅटस्पाॅट तकनीक से भ्रम हो सकता है : आईसीसी
हाॅटस्पाॅट तकनीक से भ्रम हो सकता है : आईसीसी
हाॅटस्पाॅट तकनीक से भ्रम हो सकता है : आईसीसी
वेलिंगटन|आईसीसी केसीईओ डेव रिचर्डसन ने विश्व कप के दौरान डीआरएस में हाॅटस्पाट तकनीक का प्रयोग नहीं करने का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इससे दुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
डेव ने कहा, ‘हमने विश्व कप के दौरान क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार, स्लेजिंग और सुरक्षा जैसे मसलों पर बहुत मेहनत की है। हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हाॅटस्पाट तकनीक के प्रयोग के लिए हमारे पास पर्याप्त कैमरे नहीं हैं। हालांकि आयोजकों ने निरंतरता को देखते हुए सात नाॅकआउट मैचों में इस तकनीक का प्रयोग नहीं करने का फैसला लिया है।’ डेव ने कहा, ‘बल्लेबाज के दस्ताने पर गेंद लगने की स्थिति में हाॅटस्पट तकनीक शानदार है। लेकिन कई बार बल्ले का किनारा लगने पर इससे दुविधा हो जाती है।’