पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौरभ घोषाल ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

सौरभ घोषाल ने रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयस्क्वैश स्टार टॉप सीड सौरभ घोषाल 17वें एशियाई खेलों में यहां मंगलवार को पुरूष सिंगल्स के फाइनल में कुवैत के अब्दुल्लाह अल मुजायेन से 2-3 से नजदीकी मुकाबले में हार के साथ ही स्वर्ण पदक से चूक गए। उन्होंने भले ही स्वर्ण नहीं जीता लेकिन इस खेल में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बन गए हैं।

सौरभ की विश्व रैंकिंग 16 आैर अब्दुल्लाह की 46 वीं है। उम्मीद थी कि सौरभ स्वर्ण जीतेंगे लेकिन अंत तक संघर्ष करने के बाद भी वे जीत नहीं सके। घोषाल को सिंगल्स फाइनल में कुवैत के अब्दुल्लाह अल मुजायेन से 65 मिनट तक चले ड़े मुकाबले में 12-19,11-2,12-14, 8-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

सौरभने पहले दो गेम जीते : सौरभने फाइनल में शानदार शुरुआत करते हुए पहला और दूसरा गेम क्रमश: 12-10 आैर 11-2 से अपने नाम किया लेकिन इसके बाद विपक्षी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए घोषाल से लगातार तीन गेम जीत लिए। घोषाल ने तीसरा और चौथा गेम क्रमश: 12-14 और 8-11 से गंवा दिया। पांचवें गेम में अंत तक कांटे की टक्कर देखने को मिली और घोषाल 17 मिनट में 9-11 से यह गेम और मुकाबला दोनों हार गए।

फाइनल मैच के दौरान सौरभ घोषाल

स्क्वैश: कुवैत के अब्दुल्लाह से मिली हार