भारत-पाक के बीच होगा हॉकी फाइनल
सोने पर साधा निशाना
भारत के 1000 गोल्ड
दक्षिणएशियाई खेलों को छठे दिन निशानेबाजी और एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर सोना लूटा। शुक्रवार को भारतीय के पदकों की संख्या 233 पहुंच गई। इसमें 139 स्वर्ण, 78 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। 146 पदक (24 स्वर्ण, 48 रजत और 74 कांस्य) के साथ श्रीलंका तालिका में नंबर-दो पर है।
छागए निशानेबाज: भारतीयनिशानेबाजों ने गुरुवार को दाव पर लगे सभी 5 स्वर्ण पदक जीते। हालांकि गगन नारंग को 40 मीटर राइफल प्रोन में रजत से संतोष करना पड़ा। इसमें चैन सिंह ने स्वर्ण जीता। गोल्ड फिंगर के नाम से मशहूर समरेश जंग ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टर में स्वर्ण पर निशाना साधा। महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कुहेली गांगुली भी स्वर्ण पर निशाना साधने में सफल रहीं। गांगुली, लज्जा गोस्वामी और जंग ने टीम इवेंट में पाकिस्तान को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।
एथलेटिक्समें 7 स्वर्ण: ट्रैकएंड फील्ड इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों सुमन देवी (महिला भालाफेंक), रंजीत महेश्वरी (तिहरी कूद), ओमप्रकाश करहाना (गोलाफेंक), पीयू चित्रा (महिला 1500 मीटर), अजय कुमार सरोज (1500 मीटर), जौना मुर्मू (महिला 400 मीटर बाधादौड़) ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की।
टेनिसके दो स्वर्ण भारत के नाम: टेनिसमें भारतीय दबदबा कायम रहा। रामकुमार रामनाथन ने हमवतन साकेत मिनेनी को 7-5, 6-3 से हरा स्वर्ण जीता वहीं महिला का युगल फाइनल भी भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें प्रार्थना और शर्मदा की जोड़ी ने रिशिका और नताशा की जोड़ी को 7-5, 2-6, 10-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने टेनिस के सभी पांचों इवेंट में स्वर्ण और रजत अपने नाम किए।
महिलाफुटबॉल के फाइनल में: भारतीयमहिला टीम फुटबॉल में नेपाल से गोलरहित ड्रॉ खेलने को मजबूर हुई। श्रीलंका और मालदीव को हरा चुकी नेपाल की टीम फाइनल में स्थान बना चुकी है। भारत और बंगलादेश के बीच होने वाले मैच से दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला होगा। फाइनल 15 फरवरी को खेला जाएगा।खिलाड़ियों ने टेनिस के सभी पांचों इवेंट में स्वर्ण और रजत अपने नाम किए।
महिलाफुटबॉल के फाइनल में: भारतीयमहिला टीम फुटबॉल में नेपाल से गोलरहित ड्रॉ खेलने को मजबूर हुई। श्रीलंका और मालदीव को हरा चुकी नेपाल की टीम फाइनल में स्थान बना चुकी है। भारत और बंगलादेश के बीच होने वाले मैच से दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला होगा। फाइनल 15 फरवरी को खेला जाएगा।
सैफ खेलों की हॉकी स्पर्धा के फाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन शुक्रवार को होने वाले फाइनल में वह जीत दर्ज करने में पूरा जोर लगाने के लिए तैयार है। भारतीय टीम में कई जूनियर खिलाड़ी हैं। यही कारण है कि टीम अभी तक फॉर्म नहीं हासिल कर सकी है। बंगलादेश और श्रीलंका पर जीत दर्ज करने में जरूर सफल रही भारतीय टीम लेकिन पाकिस्तान से उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। मंदीप अंतिल और गुरबाज सिंह के अलावा भारतीय टीम में कोई भी अनुभवी खिलाड़ी नहीं है। पाकिस्तान को तीसरा खिताब जीतने से रोकना है तो भारत को पूरे जोश और जज्बे के साथ खेलना होगा।