- Hindi News
- जत्थेदारों की नियुक्ति के नियम बनाने वाली सब कमेटी की बैठक कल
जत्थेदारों की नियुक्ति के नियम बनाने वाली सब कमेटी की बैठक कल
भास्कर न्यूज | आनंदपुर साहिब
तख्तोंके जत्थेदार साहिबान तथा सिंह साहिबान की नियुक्ति/सेवाओं संबंधी एसजीपीसी की तरफ से नियम और उप-नियम बनाने के लिए बनाई गई सब कमेटी की पहली बैठक 11 फरवरी को तख्त श्री केसगढ़ साहिब में बुलाई गई है।
इसके अलावा खालसा पंथ के जन्म स्थान आनंदपुर साहिब के 350 साला स्थापना दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने के लिए समागमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए सलाहकार कमेटी की बैठक भी 11 फरवरी को तख्त श्री केसगढ़ साहिब के बैठक हाल में होगी। इसमें तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी मल्ल सिंह, प्रोफैसर कृपाल सिंह बडूंगर पूर्व प्रधान एसजीपीसी, भाई अमरजीत सिंह चावला, प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह, डाॅ. दलजीत सिंह भिंडर, डाॅ. किरपाल सिंह, प्रोफैसर प्रिथीपाल सिंह कपूर, डाॅ. जसपाल सिंह वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी, डाॅ. गुरमोहन सिंह वालिया वाइस चांसलर श्री गुरु ग्रंथ साहिब यूनिवर्सिटी, डाॅ. धरमिंदर सिंह ऊभा डायरैक्टर एजुकेशन, बलवंत सिंह ढिल्लों प्रमुख श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्पादना प्रोजैक्ट, प्रोफैसर इंदरजीत सिंह गोगोआनी खालसा कॉलेज अमृतसर और प्रिंसिपल अमरजीत सिंह गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी शामिल होंगे।
आनंदपुर साहिब के 350 साला समागमों में आने वाली संगत के चाय-पानी, लंगर आदि के प्रबंध करने संबंधी सब कमेटी की बैठक भी होगी। इसमें संत बाबा लाभ सिंह कार सेवा किला अनंदगढ़ साहिब, बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा अवतार सिंह टिब्बी साहिब वाले, जत्थेदार बाबा बलवीर सिंह मुखी निहंग बुड्ढा दल, जत्थेदार बाबा निहाल सिंह मुखी तरना दल हरियां बेलां वाले शामिल होंगे।