- Hindi News
- उमा भारती काली बेईं सफाई प्रोजेक्ट देखने आएंगी
उमा भारती काली बेईं सफाई प्रोजेक्ट देखने आएंगी
केंद्रीयमंत्री उमा भारती अक्टूबर के दूसरे हफ्ते काली बेईं की सफाई के प्रोजेक्ट को देखने आएंगी। ये जानकारी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की उनके साथ नई दिल्ली में मीटिंग के बाद संत सुखजीत सिंह सीचेवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि संत सीचेवाल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि संगत के सहयोग से 14 साल से 160 किलोमीटर लंबी बेईं की कार सेवा की जा रही है। कार सेवा के इस मॉडल से गंगा समेत अन्य दरियाओं को दूषित होने से बचाया जा सकता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के साथ ड्रेनों द्वारा धरती निचले पानी को रीचार्ज करने का फार्मूला भी सांझा किया। मुलाकात दौरान सतलुज दरिया, काला संघेया ड्रेन, बुड्ढा नाला और पंजाब के अन्य प्रदूषित हो रहे पानी के प्राकृतिक श्रोतों के बारे भी विचार किया गया। इस अवसर पर संत सुखजीत सिंह के अलावा सुरजीत सिंह शंटी और अमरीक सिंह भी मौजूद थे।
संत सीचेवाल ने उमा भारती को बताया िक काली बेईं की कारसेवा देश की प्रदूषित हो रही नदियों को बचाने के लिए िमसाल हो सकती है।