- Hindi News
- मेक इन इंडिया से उत्साहित मर्सिडीज बढ़ाएगी उत्पादन, बनेगा एक्सपोर्ट हब
मेक इन इंडिया से उत्साहित मर्सिडीज बढ़ाएगी उत्पादन, बनेगा एक्सपोर्ट हब
विदेशीकंपनियां भी मानने लगी हैं कि केंद्र में नई सरकार के आने के बाद बिजनेस का माहौल बदला है। हालांकि कर ढांचे और नियमों को लेकर अब भी उनमें अनिश्चितता बनी हुई है। मर्सिडीज इंडिया के सीईओ एबरहार्ड कर्न ने विशेष बातचीत में कहा कि सेंटिमेंट बदला है, लोग अब ज्यादा सकारात्मक दिख रहे हैं, ग्राहकों की तरफ से पूछताछ बढ़ी है। अब इस सेंटिमेंट के बिक्री में बदलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि भारतीय कार बाजार की स्थिति अब भी बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि मर्सिडीज पिछले साल 32 फीसदी और इस साल की पहली छमाही में 25 फीसदी ग्रोथ दर्ज करने में कामयाब रही है। स्वतंत्रता दिवस के भाषण में प्रधानमंत्री ने पहली बार मेक इन इंडिया का जिक्र किया था। उसके बाद कई ऑटो कंपनियों ने भारत में मैन्यूफैक्चरिंग का विस्तार करने और एक्सपोर्ट हब बनाने की घोषणा की है।
हालात बेहतर होंगे
भारतमें कार बिजनेस बहुत मुश्किल है। उत्पाद और सीमा शुल्क काफी ज्यादा है, ढेर सारे नियम कायदे हैं, कर ढांचा असंगत है। सरकार ने कुछ उपायों की घोषणा की है। उम्मीद है कि इसके बाद हालात बेहतर होंगे।\\\'\\\' एबरहार्डकर्न, सीईओ,मर्सिडीज इंडिया