पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुखबीर को मेल भेज एसीपी दहिया के ट्रांसफर का विरोध

सुखबीर को मेल भेज एसीपी दहिया के ट्रांसफर का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्ट के जज का चालान काटने पर एसीपी ध्रुव दहिया को ट्रांसफर करने के खिलाफ लोगों ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ऑनलाइन संगत दर्शन वाली ई-मेल आईडी sukhbirbadal2014@gmail.com पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसमें पंजाब सरकार की ट्रांसफर की कार्रवाई काे गलत ठहराते हुए कैंसल करने की मांग की जा रही है। खासकर, सोशल मीडिया पर एक्टिव यूथ फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए दूसरों को भी सुखबीर बादल की आईडी पर मेल भेजकर सरकार तक विरोध दर्ज करवाने की अपील कर रहे हैं।

मेल भेजने वाले सर्बजोत सिंह, हिमांशु गोयल, अंजलि मुंद्रा, केशव कुमार ने कहा कि रांग पार्किंग चालान कैंसिल कर दिया गया। फिर एसीपी का ट्रांसफर हो गया। इससे अफसरों ने जो भरोसा जगाया था वो टूट गया।

फरीदकोट के एडवोकेट ने भेजी कंपलेंट

फरीदकोटडिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट मंगत अरोड़ा ने पूरे मामले में सुखबीर और सीपी प्रमोद बान को ई-मेल से कंपलेंट भेजी है। एडवोकेट अरोड़ा ने रॉन्ग पार्किंग चालान काटने के बाद दबाव डालकर उसे कैंसल करवाना पुलिस अफसरों की ड्यूटी में डायरेक्ट एंटरफेयरेंस है।