- Hindi News
- नूरमहल में भंडारा आज, संस्थान ने कहा रुटीन
नूरमहल में भंडारा आज, संस्थान ने कहा- रुटीन
रविवार को होने वाला मासिक भंडारा बीस सालों से महीने के हर दूसरे रविवार को होता रहा है। भविष्य में भी होता रहेगा। पिछले मासिक भंडारों की तरह इस बार भी करीब 70 हजार संगत आएगी। सुबह 10 बजे से एक बजे तक प्रोग्राम होगा। संगत सत्संग और प्रवचन सुनकर लंगर के बाद वापस चली जाएगी। यह बात वक्ता स्वामी विशालानंद ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की तरफ से रविवार को करवाए जा रहे विशाल समागम बारे शनिवार बाद दोपहर प्रैस कान्फ्रैंस में कही।
उन्होंने कहा, समय-समय पर महापुरुष समाधि में जाते रहे हैं। इसलिए आशुतोष महाराज के समाधि में जाने से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आशुतोष महाराज कई बार सेवकों से कहते थे कि एक समय मैं अचानक चला जाऊंगा और फिर वापस भी आऊंगा।
उन्होंने कहा, आज मीडिया में खबर आई है कि संस्थान ने हाईकोर्ट से अपनी पिटीशन वापस ले ली है। पिटीशन वापस नहीं ली गई। जब पिटीशन हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी तो संस्थान से डबल बैंच के पास जाने के लिए 30 दिन मांगे गए थे। अब जब संस्थान डबल बैंच के पास अपील कर चुका है तो वह पिटीशन खुद ही खत्म हो गई है। डबल बैंच के पास पिटीशन की सुनवाई कल है।
संविधानका सत्कार|अगर डबलबैंच भी संस्कार वाला फैसला बरकरार रखती है तो संस्थान क्या करेगा? पर स्वामी विशालानंद ने कहा, संस्थान संविधान का सत्कार करता है। कानूनी ढंग के साथ ही संस्थान इससे आगे वाली कार्रवाई करेगा।
स्वामी विशालानंद ने कहा- महाराज कहते थे, अचानक जाऊंगा और फिर वापस भी आऊंगा।