चेयरमैन ने तख्त साहिब में माथा टेका
तलवंडी साबो | पंजाबसरकार द्वारा नियुक्त किए संगत मंडी मार्केट कमेटी के चेयरमैन सरबजीत सिंह डूमवाली उप चेयरमैन प्रवीण कुमार ने अपने समर्थकों के साथ तख्त साहिब में माथा टेका। उनके साथ विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता मोहन सिंह बंगी भी मौजूद थे। माथा टेकने के लिए पहुंचे चेयरमैन उप चेयरमैन को अतिरिक्त मैनेजर शमशेर सिंह चट्ठा ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, गुलजार सिंह, गुरजीवन सिंह, पवन कुमार, सुखभिंदर सिंह, रेशम सिंह, अमरजीत सिंह, मक्खन सिंह, दर्शन सिंह, जसविंदर सिंह, इकबाल सिंह, रणजीत सिंह, बंत सिंह, मलकीत सिंह, हरविंदर सिंह, रुपिंदर सिंह उपस्थित थे।