पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसी पर श्री अखंड पाठ के भोग डाले

बरसी पर श्री अखंड पाठ के भोग डाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नथाना| गांवगंगा में रामन सिंह की बरसी मनाई गई। श्री अखंड पाठ के भोग के उपरांत समागम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने रामन सिंह के जीवन संबंधी जानकारी दी। जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, जगसीर सिंह कल्याण, रूप सिंह नथाना, हरइंदर सिंह दरवेश, गुरलाभ सिंह ढेलवां और सुरजीत सिंह टीवी वालों ने रामन सिंह के जीवन से शिक्षा लेने की प्रेरणा दी। रामन सिंह क्लब गंगा के संस्थापक गुरशमिंदर सिंह ने बताया कि लोग भलाई काम के लिए क्लब की स्थापना कर रामन सिंह के नाम को जीवत रखने का उपराला किया गया है। इस मौके पर क्लब के अब तक रहे प्रधानों को सिरोपे देकर सम्मानित किया गया। मंदर बाबा कालू नाथ के मुख्य सेवादार बाबा दर्शन दास ने संगतों को आशीर्वाद दिया। यहां अमनदीप सिंह सरपंच पूहली, सरपंच काला सिंह, ईटीओ शमिंदर सिंह, जगसीर सिंह और रमिंदर सिंह ने प्रोग्राम की सफलता के लिए लोगों का धन्यवाद किया।(भगवान दास)

रामण सिंह क्लब गंगा के बानी प्रधान गुरशमिंदर सिंह को सम्मानित करते हुए।