- Hindi News
- ओबरॉय कश्मीर में सिखों के लिए 200 नए घर बनाएंगे
ओबरॉय कश्मीर में सिखों के लिए 200 नए घर बनाएंगे
सरबतदा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित सिखों के लिए 200 नए घर बनाने की जिम्मेदारी उठाई है।
श्रीनगर के हफ्त चिनार के गुरुद्वारा काम्प्लेक्स में 28 घरों के निर्माण का काम भी जल्द शुरू होगा। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.एसपी सिंह ओबरॉय ने बताया कि अगले 4 सालों में इन 200 घरों का मजबूत निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। कड़ाके की सर्दी में सिखों का दर्द बांटने के लिए घाटी पहुंचे डॉ. ओबरॉय ने सोमवार को श्रीनगर का दौरा भी किया। उनके साथ गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, सर्री, वैंकूवर (कैनेडा) के प्रधान ज्ञानी नरिंदर सिंह भी थे।
सिखसंगत से मदद लेगा ट्रस्ट | डॉ.ओबरॉय ने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए वे सिख संगत का सहयोग लेने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका ट्रस्ट अपनी लोक कल्याण योजनाओं के लिए किसी से कोई दान नहीं लेता है पर इन 200 घरों के निर्माण के लिए विदेशों से संगत से आई किसी भी पेशकश को स्वीकार किया जाएगा।
चारघरों का खर्च कैनेडा की संगत उठाएगी | ज्ञानीनरिंदर सिंह ने कहा कि हफ्त चिनार में सिखों के चार घर बनाने का खर्च वैंकूवर की संगत अदा करेगी। इस पर करीब 60 लाख रुपए का खर्च आएगा और इन घरों पर वैंकूवर की संगत की नेम प्लेट भी लगाई जाएगी।
सिखों का दर्द बांटने घाटी पहुंचे डॉक्टर ओबरॉय।