पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतगुरु राम सिंह के मिशन को आगे बढ़ाना जरूरी : अटवाल

सतगुरु राम सिंह के मिशन को आगे बढ़ाना जरूरी : अटवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किरनवीर सिंह मांगट. भैणी साहिब

श्रीसतगुरु राम सिंह जी ने समाज मे फैली बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए अपना जीवन एक मिशन की तरह व्यतीत किया। दुख की बात है कि आज भी हमारे देश मे कई कुरीतियां जीवित हैं, जिन्हें समाप्त करने के लिए सतगुरु राम सिंह जी के मिशन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह विचार पंजाब विधानसभा के स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल ने भैणी साहिब दरबार में श्री सतगुरु राम सिंह जी के 200वें प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समागम में कहे। सेहत ठीक होने के कारण सीएम परकाश सिंह बादल नहीं सके।

अटवाल ने कहा कि देश को अंग्रेजों की लूट-खसूट से आजादी दिलाने के लिए चाहे अलग-अलग धर्मों और पार्टियों ने अपने स्तर पर प्रय| किए, परंतु नामधारी संप्रदाय का योगदान बेमिसाल है। सतगुरु ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए अंग्रेजों और उनकी सारी सुविधाओं का मुकम्मल बायकॉट किया। उन्होंने संगतों को भरोसा दिलाया कि सतगुरु उदय सिंह जी सरकार को जो भी सेवा लगाएंगे, उसे नम्रतापूर्वक स्वीकार किया जाएगा।

सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि आजादी के लिए नामधारी संप्रदाय की ओर से चलाया गया शांतिमय आंदोलन एक मिसाल है। भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा और सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि गर्व की बात है कि हम राम सिंह जी का प्रकाश पर्व मना रहे हैं।

सतगुरु उदय सिंह जी ने गुरु नानक देव जी, गुरु साहिबान और सतगुरु राम सिंह जी के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर रागी जत्थे ने कीर्तन किया। सीएम के सलाहकार तीक्ष्ण सूद, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, दर्शन सिंह बराड़, पंजाबी साहित्य अकादमी लुधियाना के प्रधान सुखदेव सिंह, कॉमरेड जोगिंदर दयाल, मंगत राम पासला, गुरबचन सिंह नामधारी, संत सुखदेव मुनी, बाबा सतनाम सिंह पीपलीवाले और अन्यों ने भी संबोधित किया। सांसद रवनीत बिटटू, विधायक साधू सिंह धर्मसोत, विधायक बीबी हरचरन कौर, मास्टर मोहन लाल, हीरा सिंह गाबड़िया, मलकीत सिंह दाखा, तेजप्रकाश सिंह कोटली, संता सिंह उमैदपुरी, राजिंदर भंडारी, सुकेश कालिया, अजमेर सिंह भागपुर, भाकियू प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल, बाबा लक्खा सिंह नानकसर, बाबा जसवंत सिंह नानकसर, भाजपा नेता रणजीत सिंह हीरा, नामधारी संप्रदाय के नेता सुरिंदर सिंह नामधारी भी मौजूद थे।

200वें प्रकाश पर्व के मौके राज्य स्तरीय समागम में बादल नहीं पहुंच सके

खबरें और भी हैं...