चुनाव लड़ूंगी लेकिन किस पार्टी के साथ ये समय बताएगा : डॉ. सिद्धू
अकाली-भाजपाहाईकमान की ओर से गठबंधन कायम रखने का इशारा देने के बाद मुख्य संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आम आदमी पार्टी में जाने के संकेत दे दिए है। बातचीत करते हुए डॉ. सिद्धू ने कहा कि गठबंधन के बीच चुनाव लड़ने की बात पर आज भी स्टैंड है। दोनों पार्टियों की हाईकमान ने अपने लेवल पर निर्णय लिया है। गठबंधन को लेकर उठाई गई मांग मेरी निजी राय थी, जोकि जनता और पार्टी वर्कर के हित के लिए थी। आगामी विधानसभा चुनावों में इलेक्शन जरूर लड़ेंगी। लेकिन किस पार्टी के साथ या किस स्थान से लड़ेंगी इस बात के बारे में आने वाले समय में पता लगेगा। जहां तक आम आदमी पार्टी में शामिल होने के अटकले है उसके बारे में कुछ नहीं कह सकती है, लेकिन आप लोगों के लिए एक नया अवसर है।
गौरतलब है कि अकाली-भाजपा गठबंधन में भेदभाव के चलते निचले स्तर पर आयी दरार को डॉ. सिद्धू ने समय समय पर आडे हाथों लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट डालने के लिए लोगों से अपील की थी। वही, गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में हुए सरबत खालसा को सरकार का राजनीतिक स्टंट बताया था। इसके अलावा लोगों की मांगों और हलका पूर्वी के विकास कार्यों के लिए ग्रांट को लेकर डॉ. सिद्धू भूख हड़ताल पर बैठी चुकी है तथा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के संगत दर्शन में भाग लिया था।