- Hindi News
- छात्रों काे दी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा
छात्रों काे दी स्वावलंबी बनने की प्रेरणा
सुनाम (संगरूर)|सरकारी सीनियरसेकेंडरी स्कूल लड़के में राष्ट्रीय सेवा दिवस (एनएसएस) प्रिंसिपल दिनेश कुमार की अगुवाई में मनाया गया। एनएसएस के दोनों यूनिटों के कार्यक्रम अधिकारी सुरिंदर भरूर तथा सर्बजीत सिंह के नेतृत्व में 100 से भी ज्यादा वालंटियरों ने भाग लिया। इस दौरान प्रिंसिपल ने वालंटियरों को भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कूल सफाई अभियान में अहम रोल अदा करने को प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किसी पर निर्भर रहने की बजाय खुद काम करने को तरजीह दें। तभी वे भविष्य में कोई मुकाम हासिल कर सकेंगे। छात्र गुरप्रीत सिंह ने सेवा विषय पर लेख पढ़ा। अंत में सभी छात्रों ने स्कूल की सफाई की।