3235 लड़कियों को शगुन स्कीम के रुपए दिए
पंजाबसरकार द्वारा वर्ष 2013-14 2014-15 के दौरान जुलाई माह तक जिले की 3235 लड़कियों को शगुन स्कीम के तहत 4 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपए मुहैया करवाए गए हैं। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार के अदारे अनुसूचित जातियां पिछड़ी श्रेणियां भलाई विभाग पंजाब द्वारा अनुसूचित जातियां, इसाई बिरादरी, किसी भी जाति की विधवाओं की लड़कियों को शादी के समय अनुसूचित जाति की विधवाओं/तलाकशुदा महिलाओं को दोबारा विवाह करवाने पर शगुन स्कीम के तहत 15 हजार रुपए दिए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि शगुन स्कीम का लाभ एक परिवार की दो लड़कियों को दिया जाता है। जिसके लिए लड़की आयु 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए, उसके परिवार की वार्षिक आमदन 32790 से अधिक नहीं होनी चाहिए। शगुन स्कीम का पैसा ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली से सीधा लाभपात्री के खाते में डाला जाता है।