पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनेजमेंट के खिलाफ स्कूल मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

मैनेजमेंट के खिलाफ स्कूल मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनरलगुरनाम सिंह पब्लिक स्कूल की मुलाजिम यूनियन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल मैनेजमेंट के खिलाफ स्कूल के सामने धरना देकर नारेबाजी की। इस दौरान मुलाजिमों ने सीबीएसई नियमों के अनुसार हद देने की मांग कर रहे थे।

इस अवसर पर जनरल गुरनाम सिंह पब्लिक स्कूल मुलाजिम यूनियन एटक के प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट द्वारा मुलाजिमों को सीबीएसई नियमों के अनुसार बनते हक नहीं दिए जा रहे हैं। मुलाजिमों को 60 साल की सेवा की बजाय 58 साल के बाद ही सेवामुक्त कर दिया जाता है। महिला मुलाजिमों को गर्भवती होने पर डिलीवरी छुट्टी देने की बजाय नौकरी से ही निकाल दिया जाता है। मुलाजिमों को मान भत्ते सीबीएसई नियमों के अनुसार नहीं दिए जा रहे हैं। जिस कारण मुलाजिमों में भारी रोष पाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुलाजिम पिछले एक साल से स्कूल के प्रिंसिपल मैनेजमेंट को मिलकर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत करवा रहे हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण मजबूरीवश संघर्ष का राह चुनना पड़ा है।

उन्होंने स्पष्ट किया किया यदि मांगें मानी गई तो यूनियन द्वारा सहयोगी संगठनों को साथ लेकर तीखा संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन नेता भूपिंदर सिंह सोढ़ी, नीतिका बांसल, परमिंदर कौर आदि ने भी संबोधित किया।

बुधवार को संगरूर में जीजीएस स्कूल के मुलाजिम स्कूल के समक्ष धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए।