पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता भवन में शुरू हुई रामलीला

गीता भवन में शुरू हुई रामलीला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनाम (संगरूर)|गीता भवन मंदिर में श्री शिव रामा रामलीला का आगाज पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। रामलीला का उद्घाटन रोटरी क्लब के अध्यक्ष घनश्याम कंसल ने किया। इस दौरान नारद मोह समेत कई लीलाओं का मंचन किया गया। समागम में कंसल ने कहा कि पिछले पांच दशकों से भी ज्यादा समय से शहर में यह ऐतिहासिक रामलीला जारी है। राम-लीलाएं, हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा हैं और करोड़ों लोगों की आस्था इन रामलीलाओं से जुड़ी हुई हैं। क्लब के अध्यक्ष सुरेश शशी ने कहा कि रामलीला के सभी पात्र पूरी निष्ठा, मर्यादा और श्रद्धा के साथ रामलीला का मंचन कर रहे हैं। मौके पर मुनीष सोनी, प्रो विजय मोहन, कमलदीप कुमार हाजिर थे।

सुनाम में रोटरी अध्यक्ष घनशाम कंसल को सम्मानित करते सदस्य।