- Hindi News
- ड्रामा शेषनाग और महाराजा रावण वेदवती संवाद का मंचन किया
ड्रामा शेषनाग और महाराजा रावण वेदवती संवाद का मंचन किया
श्रीरामलीला वेलफेयर कमेटी शेखूपुरा द्वारा खालसा गल्र्स स्कूल के मैदान में खेली जा रही श्रीराम लीला के तीसरे दिन ड्रामा शेषनाग महाराजा रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया गया।
इस मौके पर सुखविंदर सिंह, डा. हरप्रीत सिंह भंडारी, हरिंदरपाल सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। जिन्हें श्री रामलीला वेलफेयर कमेटी के सरपरस्त राज कुमार अरोड़ा, चेयरमैन प्रकाश काला, उस्ताद रमेश खेतरपाल हरी ओम जिंदल द्वारा सम्मानित किया गया।
मौके पर प्रधान नरेश गाबा, महा सचिव ज्योति गाबा, मुनीष सिंगला, संदीप दानिया, ब्रिज मोहन बिट्टू, हरीश अरोड़ा, सचिव हैप्पी, केबी जिंदल, भीम सैन, विजय कामरेड, रवि गाबा आदि मौजूद थे।
डाॅ. हरप्रीत भंडारी को सम्मानित करते हुए आयोजक।
संगरूर में रामलीला के दौरान पेशकारी देते हुए कलाकार।