पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुनाम काउंसिल में भाजपा ने खेला नये चेहरों पर दांव

सुनाम काउंसिल में भाजपा ने खेला नये चेहरों पर दांव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुनाम (संगरूर)

शहरके 19 वार्डों की संख्या में इजाफा करके अब 23 वार्ड बना दिए गए हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पहली बार यहां के नौ वार्डों में चुनाव मैदान में उतर रही है। पार्टी ने इन सभी वार्डों से प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं, लेकिन दिलचस्प पहलू यह है कि पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने काउंसिल चुनाव लड़ने से किनारा करते हुए नए चेहरों पर दांव खेला है। शहर के लोग हैरत में हैं कि भाजपा के दिग्गज नेताओं ने चुनाव लड़ने से आखिर तौबा क्यों की है।

बता दें कि पिछली बार भाजपा ने सात वार्डों में चुनाव लड़ा था और पार्टी ने पांच वार्डों में जीत दर्ज की थी। उक्त पांच पार्षदों में से पार्टी ने दो को इस बार फिर से चुनाव मैदान में उतारा है जबकि शेष सातों भाजपा प्रत्याशी नए चेहरे हैं। इतना ही नहीं नए चेहरों में से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने टिकट हासिल करने के लिए इस चुनावी मौसम में ऐन वक्त पर भाजपा का दामन थामा है।

भाजपा ने यहां के वार्ड 4 से सुमन वर्मा, 6 से अनिल कालडा, 9 से प्रीती शर्मा, 11 से सुखविंदर सिंह, 14 से पूर्व पार्षद दर्शना कंसल, 16 से मोनिका गोयल, 18 से विकास कुमार, 19 से सुखपाल कौर तथा 20 से पूर्व पार्षद ऋषिपाल को चुनाव मैदान में उतारा है।