स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
शहरके एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू की शकी हालात में मौत हो गई है। हालांकि मृतक के परिजनों की मानें तो मृतक की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। जबकि सेहत विभाग स्वाइन फ्लू से इनकार कर रहा है। उधर, सेहत विभाग की टीम की ओर से मृतक के पूरे परिवार के सदस्यों की सेहत की जांच की गई है और सेहत विभाग की ओर से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। व्यक्ति की मौत से पहले मृतक में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जा रहे थे।
मृतक के रिश्तेदार विनोद कुमार मोदी ने बताया है कि जेपी कॉलोनी निवासी महिन्द्र कुमार पप्पू (48) को शनिवार को पटियाला में भर्ती करवाया गया था। महिन्द्र की सेहत बिगड़ गई थी। रविवार को महिन्द्र को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां देखरेख ठीक नहीं होने के कारण उसे मोहाली के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां बुधवार की प्रात: महिन्द्र कुमार की मौत हो गई। परिजनों की मानें भले ही मृतक का स्वाइन फ्लू टेस्ट नहीं हो पाया परंतु लक्षण स्वाइन फ्लू के पाए गए थे। मृतक को निमोनिया , ब्लड इंफेक्शन और शूगर की भी शिकायत थी। मौत का पता चलते ही सेहत विभाग की टीम डा. गौरव मित्तल की अगुवाई में मृतक के घर पहुंची। टीम ने मृतक के परिजनों की सेहत की जांच की। डा. राहुल ने परिजनों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
खौफमें हुआ संस्कार : मृतकको स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते मृतक का संस्कार काफी डर के माहौल में किया गया। मृतक के संस्कार के समय सेहत विभाग की टीम भी मौजूद रही और संस्कार में शामिल अधिकतर लोगों के मुंह कपड़े या फिर मास्क से बांधे हुए थे।
मृतक के घर परिवार के सदस्यों की सेहत जांच करते सेहत विभाग की टीम।
मृतक महिंद्र की फाइल फोटो
संगरूर में चार केस पॉजीटिव
^महिन्द्रकुमार की मौत स्वाइन फ्लू शकी है क्योंकि उसका स्वाइन फ्लू का टेस्ट नहीं हुआ था। उसे स्वाइन फ्लू के लक्षण थे, परंतु और भी बीमारी थी। संगरूर में अब तक चार केस स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए हैं। जिनमें बलदेव कौर बागडिय़ां, बिमल कौर संगरूर, नीलम रानी रतनगढ़, जगदेव सिंह कौहरियां शामिल है। डॉ.सुबोध गुप्ता, सिविल सर्जन, संगरूर