पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश
संगरूर|सरकारी कन्यासीनियर सेकेंडरी स्कूल संगरूर में कल्पना चावला ईको क्लब की ओर से प्रिंसिपल मनजीत कौर क्लब इंचार्ज गुरशरण कौर की अगुवाई में स्टूडेंट्स के बीच पर्यावरण जागरुकता संबंधी चार्ट मुकाबले करवाए गए, जिसमें 6वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान जज की भूमिका सुनीता रानी, सीमा सिंगला, किरण ने निभाई। जूनियर ग्रुप में कक्षा सातवीं सी की प्रीती ने ने पहला नीतू रानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौंवी से शकीना, नौंवी बी से गगनप्रीत कौर, नौंवी सी से नसीब कौर ने क्रमवार पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में गगनदीप कौर, गुरविंदर कौर, रमनदीप कौर और हरबिंदर कौर 12वीं वोकेशनल ने बाजी मारी। विजेता छात्राओं को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके शिमला देवी, रेणु रानी, पुष्पा देवी, परमजीत कौर औलख मौजूद थे।