पत्रकार धनजस के पिता का देहांत
संगरूर|संगरूर केसीनियर पत्रकार सचिन धनजस के पिता बलजीत शर्मा (82) का देहांत हो गया है। बुधवार को उभावाल रोड पर स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्गीय बलजीत शर्मा की आत्मिक शांति के लिए भोग अंतिम अरदास 22 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक शक्ति भवन काली माता मंदिर में होगी। बलजीत शर्मा के देहांत पर सीएम प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा, पंजाब के सूचना लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा, सूचना लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर राहुल तिवाड़ी, डीसी अर्षदीप सिंह थिंद, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एडीसी अरविंद कुमार, डीपीआरओ सुभाष गुप्ता, एपीआरओ राज कुमार ने गहरे दुख का प्रगटावा किया है।