दौड़ मुकाबले में परमानंद रहा अव्वल
भास्कर न्यूज|सुनाम (संगरूर)
डॉ.गगनदीप रोटरी पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल मनप्रीत कौर की अगुवाई में एथलेटिक्स मुकाबले करवाए गए। इस दाैरान विजेता स्टूडेंट्स को रोटरी क्लब के अध्यक्ष घनश्याम कंसल, कांग्रेस के स्पोर्ट्स विंग के चेयरमेन नवदीप सिंह मोखा, डॉ. सतपाल सिंगला ने पुरस्कार बांटे। 800 मीटर दौड़ में परमानंद ने पहला, विवेक ने दूसरा और जश्न ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर लड़कों में सुरिंदर ने पहला, नवदीप ने दूसरा मनजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मी. गर्ल्स दौड़ में धनजीत ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा सिंपल ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिले दौड़ में अजीत हाऊस ने पहला, फतेह हाऊस ने दूसरा जवाहर हाऊस ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शाटपुट में हरप्रीत हरलीन ने पहला, राहुल अनमोल ने दूसरा और अमित निकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सुनाम में विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांटते मेहमान।