पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असलहा थानों में जमा करवाने के आदेश

असलहा थानों में जमा करवाने के आदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |एडीसी कम अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने धारा 144 के तहत संगरूर के समूह असला लाइसेंसी धारकों को अपना असला तुरंत संबंधित थानों या अधिक़ृत असला डीलरों के पास जमा करवाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश नगर काउंसिल/नगर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में अमन-कानून की व्यवस्था को कायम रखने के लिए जारी किए गए हैं। यह आदेश 27 फरवरी तक लागू रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह आदेश आर्मी, पैरा मिलिट्री फोर्सेस, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी बैंकों की सुरक्षा करने वाले असला लाइसेंसी धारकों पर लागू नहीं होगा।