पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुक्केबाज अमन को अर्जुन अवॉर्ड देने की मांग

मुक्केबाज अमन को अर्जुन अवॉर्ड देने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूरके मुक्केबाज अमनदीप सिंह की अोर से नागपुर में हुई राष्ट्रीय गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर समाजसेवी संस्था सहारा फाउंडेशन की अोर से गुरुद्वारा हरगोबिंदपुरा सुनामी गेट में समारोह आयोजित कर उनको सम्मानित किया गया। सहारा के सरपरस्त डाॅ. चरणजीत सिंह उड़ारी चेयरमैन सर्बजीत सिंह रेखी ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम में भी अमनदीप ने गोल्ड मेडल जीता था। साउथ एशियन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने अन्य प्राप्तियों के चलते पंजाब सरकार ने भी अमनदीप को महाराजा रणजीत सिंह मेडल से सम्मानित किया है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि अमनदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाए। समाज सेवक राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि अमनदीप ने अपने पिता प्यारा सिंह की प्रेरणा कोच कमलेश शर्मा की अगुवाई में कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्राप्तियां हासिल की हैं। इस मौके अशोक कुमार, कुलविंदर कौर ढींगरा, हरजीत सिंह, सुरिंदर सोढ़ी, जसवीर खालसा, उत्तम मदान, लाल चंद सैणी, हरिंदर सिंह, डा. सुखविंदर सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद थे।

संगरूर: अमनदीप को सम्मानित करते चरणजीत उड़ारी और अन्य।