मुआवजे के चेक देने को एडीसी से मिले लोग
संगरूर | जमीनप्राप्ति संघर्ष कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने एडीसी अरविंद कुमार से मुलाकात करके सरकार द्वारा बनाई जा रही बठिंडा-चंडीगढ़ चहू-मार्गीय सड़क के अधीन आते गांवों की जमीनों के मुआवजे के चैक वितरित करने की मांग की। जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के जिला कन्वीनर मुकेश मलोद ने बताया कि मुआवजे के चैक केंद्र सरकार ने भेज दिए हैं लेकिन लोगों को यह चैक बांटकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव बालद कलां, चन्नो, बडरूखां आदि गांवों के लोग चैक लेने के लिए लगभग दो माह से एसडीएम संगरूर के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। बावजूद इसके लोगों को चेक नहीं बांटे जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि लोगों को उनका बनता हक जल्द से जल्द दिया जाए। इस मौके हरपाल सिंह, कर्मजीत सिंह, अमरीक सिंह, काका सिंह, मेजर सिंह, राजिंदर सिंह, देवराज आदि मौजूद थे।