पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुशहाली के लिए शांति का संदेश दिया

खुशहाली के लिए शांति का संदेश दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|अकाल डिग्रीकॉलेज फॉर वुमेन के छात्रों ने अंतराष्ट्रीय शांति दिवस को समर्पित रैली का आयोजन किया। रैली को एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस वालंटियरों की टुकड़ी ने भी भाग लिया। छात्राओं ने जहां भ्रूण हत्या, नशाखोरी, दूषित हो रहेे वातावरण, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने संबंधी लोगों को जागरूक किया वहीं शांति है तो खुशहाली है का संदेश दिया। महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर संबंधी जागरूक करने के लिए छात्राओं ने पर्चे भी बांटे। प्रिंसिपल डा. सुखमीन सिद्धू ने बताया कि यह रैली कचहरी, महावीर चौक, सदर बाजार, बस स्टैंड नाभा गेट से होती हुई कॉलेज पहुंची।