खेती की नई तकनीकी अपनाएं : सीपीएस
किसानोंको हाड़ी की फसलों की तकनीकी जानकारी देने के लिए जिला खेतीबाड़ी विभाग संगरूर ने आत्मा के सहयोग से जिला स्तरीय किसान सिखलाई कैंप का आयोजन नई अनाज मंडी में किया। कैंप का उद्घाटन पंजाब सरकार के सीपीएस और विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने किया।
उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीकें अपनाकर खर्च कम करने पर जोर देना चाहिए, तभी खेती लाभदायक रोजगार बन सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही स्कीमों का लाभ उठाएं ताकि खेती और किसानों का विकास हो सके। उन्होंने भरोसा दिया कि पैडी के सीजन के दौरान किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। इस दौरान डा. मंगल सिंह संद्धू डायरेक्टर खेतीबाड़ी विभाग पंजाब ने विभाग की स्कीमों की जानकारी दी। एडीसी प्रीतम सिंह जौहल ने किसानों को संदेश दिया कि कटाई के सीजन के दौरान धान की पराली को आग लगाएं, भूजल को बचाने के लिए फसली विभिन्नता लाएं अधिक से अधिक पौधे लगाएं। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी राजिंदर सिंह सोही ने किसानों को भरोसा दिया कि विभाग द्वारा उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
तकनीकी सेशन के दौरान पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी खेतीबाड़ी विभाग के माहिरों द्वारा किसानों को हाड़ी की फसलों की काश्त अधिक पैदावार लेने के तरीकों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, बागबानी विभाग, भूमि जल संभाल विभाग, मछली पालन विभा, इफको, मार्कफैड विभाग, डेयरी विभाग द्वारा प्रदर्शनियां लगाई गई। इस मौके गोबिंद सिंह कांझला पूर्व मंत्री, सीनियर अकाली नेता रजिंदर सिंह कांझला, जिला परिषद के चेयरमैन जसबीर सिंह दियोल, देसराज कटारिया, डा. रजिंदर सिंह भदड़े संयुक्त डायरेक्टर खेतीबाड़ी पंजाब, सतगुर सिंह थे।
जिला किसान सिखलाई कैंप का उद्घाटन करते सीपीएस बाबू प्रकाश चंद गर्ग।