बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाई
संगरूर|जम्मू-कश्मीर केबाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समाज सेवक मोहन शर्मा, पाला मल सिंगला, एपी सिंह, जीएस गिल और नीरू बाला की ओर से दो ट्राली राहत सामग्री एकत्रित करके जम्मू-कश्मीर भेजी गई है। सदस्यों ने यह समान साईंटीफिक अवेयरनैस एंड सोशल वेलफेयर फोर्म के प्रधान डॉ. एएस मान को सौंपा है। नशामुक्ति केन्द्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहन शर्मा ने बताया है कि शहर के लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़े, कंबल और अन्य सामान देने में बढ़ चढ़कर सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा में लोग खुलकर सामने आए हैं।