- Hindi News
- क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने उठाई मांगें, प्रदर्शन
क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने उठाई मांगें, प्रदर्शन
दीक्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब ब्रांच जिला संगरूर की कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान मेला सिंह पुनावाल की प्रधानगी में हुई। बैठक में दौरान यूनियन ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान मांग की गई कि जंगलात विभाग के दिहाड़ीदार कर्मचारियों को पक्का करने, रुका वेतन जारी करने, नाजायज बदलियां रद्द करने, मनरेगा के अधीन ड्यूटी करते प्रत्येक मुलाजिम को पक्का करने, किरत कानून सख्ती से लागू करने, शिक्षा विभाग के दर्जा चार मुलाजिमों को योग्यता के अनुसार पदोन्नत करने, टाइप टेस्ट की शर्त खत्म करने, पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करने, जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के दर्जा चार मुलाजिमों को दर्जा तीन में तरक्की देने, मई 2011 से रेगुलर हुए दर्जा चार मुलाजिमों को स्पेशल इंक्रीमेंट का लाभ देने, कर्मचारियों की वरिष्ठता सूचियां जारी करने, वेतन स्केलों की खामियां दूर करने, सेवामुक्त जज की अगुवाई में 6ठे वेतन कमिशन की स्थापना करने, हर विभाग में ठेकेदारी सिस्टम के अधीन ड्यूटी करते मुलाजिमों को पक्का करने, कॉन्ट्रेक्ट लेबर एक्ट 1970 लागू करने, वार्षिक तरक्की 4 प्रतिशत लागू करने, छंटनी किए ई-पंचायत और अन्य मुलाजिमों को ड्यूटी पर दोबारा बहाल करने, दर्जा चार मुलाजिमों को ब्याज रहित त्योहारी कर्ज 10 हजार रुपए जारी करने और पंजाब एंड यूटी मुलाजिम संघर्ष के साथ बैठकों में हुए फैसले लागू किए जाएं।
बैठक को रणजीत सिंह राणवा, जीत सिंह बंगा, मेला सिंह पुनावाल, अमरजीत सिंह, बिक्कर सिंह सीबिया, सीता राम शर्मा, गुरतेज राम शर्मा, गुरमेल सिंह, रमेश कुमार, रणधीर सिंह, बलदेव हथन, गुलाब सिंह, केवल सिंह, गम्दूर सिंह, रूप चंद चांगली, इंद्र शर्मा, बलदेव सिंह ने भी संबोधित किया।
संगरूर: दी क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब ब्रांच जिला संगरूर की कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते नेतागण।
तपा(बरनाला)|गत दिनोंमालेरकोटला में पशुओं के पिंजर मिलने की घटना के बाद पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इसके चलते हिन्दू संगठनों में पुलिस की घटिया कार्यशैली के खिलाफ भारी रोष है। तपा में हिन्दू संगठनों ने ऐलान किया की 24 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा और दो घंटे तक रेल यातायात ठप रखा जाएगा। इसमें शहर के तमाम धार्मिक और समाजसेवी संगठनों के लोग हिस