पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूथ वीरांगनाओं ने किया जागरूक

यूथ वीरांगनाओं ने किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूथवीरांगनाएं संस्था ने गांव भिंडरां में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली को सरपंच तरसेम सिंह ने पंचायत घर से हरी झंडी दिखाकर वाना किया।

रैली में शामिल सदस्यों ने नशों, भ्रूण हत्या और वेश्यावृति के खिलाफ बैनर उठाए हुए थे। इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली गांव की गलियों, फिरनी से होती हुई वापस पंचायत घर में जाकर समाप्त हुई। सरपंच तरसेम सिंह ने यूथ वीरांगनाओं के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि एकजुटता से ही सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाया जा सकता है। घर को तबाह कर देता है नशा संस्था की सदस्य परमजीत कौर ने कहा कि नशे ने कितने ही घरों को तबाह कर दिया है। कन्या भ्रूण हत्या के कारण महिला के अस्तित्व को खतरा बना हुआ है। जबकि महिला के बिना समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करने की जरूरत है कि बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर केसर सिंह पंच, जसपाल सिंह पंच, मलकीत कौर पंच, जगरूप सिंह पंच, संपूर्ण सिंह, जेठू राम भिंडरां, संतोष रानी, प्रिया रानी, उर्मिला रानी, सपना रानी, चरणजीत कौर, वीना रानी, धनवंती, कमलजीत कौर मौजूद थे।

जागरूकता रैली निकालते हुई यूथ वीरांगनाएं संस्था की सदस्य।