पौष्टिक भोजन तंदरुस्त सेहत के लिए जरूरी
मनकी तंदरुस्ती के लिए जरूरी है कि शरीर तंदुरुस्त हो शरीर की तंदुरुस्ती नियमित कसरत पौष्टिक-संतुलित खुराक पर निर्भर करती है। ये बातें सिविल सर्जन कार्यालय में खुराक की महत्ता पर आयोजित सेमिनार में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अमित गोयल ने किया।
डाॅ. गोयल ने कहा कि पौष्टिक भोजन की प्राप्ति जहां हर आयु के व्यक्ति की तंदुरूस्त सेहत के लिए जरूरी है वहीं संतुलित खुराक की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि शरीर को जरूर तत्व समय पर मिलते रहें। जिला बीसीसी फेसीलिटेटर विक्रम सिंह ने संतुलित खुराक सेहत संबंधी जागरुकता में मीडिया की भूमिका संबंधी जानकारी देने के अलावा सेहत संचार में सीधी बातचीत की महत्ता पर भी ्रकाश डाला।
डीपीएम विशाली बांसल, रणधीर सिंह, जिला कम्यूनिटी मोबलाइजर दीपक शर्मा, जिला अकाउंट अधिकारी जसकिरत सिंह, जिला लेखाकार कम कैमिशर राकेश कुमार सतीजा, पीएनडीटी कोआर्डिनेटर हरप्रीत सिंह, अरबन प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर बलकरण सिंह, रघबीर सिंह के अलावा एएनएस, एलएचवी मौजूद थे।
संगरूर के सिविल सर्जन कार्यालय में सेमिनार को संबोधित करते हुए अधिकारी।